गर्लफ्रेंड के चक्कर में बर्बाद हुआ 75 हजार रुपए महीने कमाने वाला इंजीनियर



गर्लफ्रेंड के चक्कर में 75 हजार रुपए हर महीने कमाने वाला इंजीनियर इस कदर बर्बाद हुआ कि पुलिस ने उसे कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला ओडिशा का है।

हैरानी की बात यह भी है कि उसकी गिरफ्तारी से पत्नी काफी खुश है। पत्नी इसलिए खुश है क्योंकि आरोपी इंजीनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजे से रहने के लिए कुछ महीने पहले अपनी बीवी और बच्चों को गांव छोड़ आया था। वह अपनी पत्नी से सात महीने पहले मिला था और तब से उसे फोन भी नहीं कर रहा ‌था।

धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़ा गया इंजीनियर अपनी पूरी कमाई गर्लफ्रेंड के ऊपर उड़ा रहा था, लेकिन इससे भी उसका पूरा नहीं पड़ा तो ऐसा काम करना शुरू किया क‌ि जेल की हवा खानी पड़ी।

कार बेचने के लिए दिया था ऑनलाइन विज्ञापन

आरोपी इंजीनियर जब अपनी गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी नहीं कर पाया तो अपनी कार बेचने का भी प्लान बनाया और इसके लिए उसने एक ऑनलाइन साइट पर अपनी कार का विज्ञापन दिया।

जब लोग का खरीदने आए तो उसने दो अलग-अलग ग्राहकों से पैसे लेकर उनसे धोखाधड़ी की। लेकिन शख्स ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपी इंजीनियर पकड़ा गया और पूरे मामले की सच्चाई सामने आई।

आरोपी इंजीनियर की पहचान बॉबी फिलिप के रूप में हुई है जो केरल का रहने वाला है और ओडिशा के काडुगोडि इलाके में मौजूद एक कंपनी में काम कर रहा था। आरोपी की पत्नी को जब उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिली तब पता चला कि क्यों वह उससे दूरी बनाए हुए था।

हालांकि आरोपी पुलिस की शुरुआती पूछताछ में गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन जब पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट्स को खंगाले और पैसों के लेन-देने के बारे में पता किया तो उसकी सारी करतूत सामने आ गई।

संदर्भ पढ़ें

और नया पुराने