मंगलवार को करेंगे ये 5 काम, तो वरदान देंगे हनुमान जी महाराज। शेयर करें।



शास्त्रों के अनुसार मंगलवार भगवान हनुमान का दिन माना गया है। इस दिन हनुमानजी की पूजा-अर्चना अवश्य करनी चाहिए। मंगलवार को पूजा-अर्चना करने से हनुमानजी विशेष तौर पर प्रसन्न होते हैं, साथ ही उनकी कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है।

ऐसे करें हनुमानजी को प्रसन्न

वैसे तो हर दिन मंदिर जाना चाहिए, लेकिन मंगलवार को हनुमान मंदिर अवश्य जाएं। इस दिन मंदिर जाने से सभी बिगड़े काम आसानी से बन जाते हैं। साथ ही प्रभु यदि प्रसन्न हो जाएं तो खास वरदान भी देते हैं।

हनुमानजी को इस दिन लाल फूल व तैयार किया हुआ पान अवश्य चढ़ावें। हनुमानजी को हलुआ, पंच मेवा, गुड़ से बने लड्डू या रोठ, डंठल वाला पान आदि प्रिय हैं। इसलिए इन्हें इन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

हनुमानजी को चोला बहुत पसंद है। इसलिए मंगलवार के दिन हनुमानजी को चोला अवश्य चढ़ाएं। इसके लिए विधि-विधान के साथ पूजा करें। इस दिन चोला चढ़ाने से हर तरह के संकटों का समाधान होता है।

चमेली के तेल का दीपक हनुमानजी के सामने रख कर चमेली के तेल के साथ चोला चढ़ाएं। इसके बाद लाल रंग के फूल चढाएं। ऐसा करने से हनुमानजी जल्द प्रसन्न होंगे।

एक पान का पत्ता लेकर उसमें थोड़ा सा गुड़-चना रखकर हनुमानजी को भोग लगाएं। इसके बाद इस मंत्र का जाप अवश्य करें।

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

और नया पुराने