अब किन्‍नर बनेंगी "छोटी बहू", जानिए इंटीरियर डिजाइनर से एक्‍टर बनीं रुबीना की 8 बातें



10 Aug. 16:26

शक्ति सीरियल में नजर आने वाली सौम्या का असली नाम रुबीना दिलेक है। इस शो में रुबीना एक किन्नर के रोल में नजर आने वाली हैं। इस शो का एक नया प्रोमो भी आजकल चल रहा है जिसमें रुबीना अपने कैरेक्टर की नई पहचान बता रही हैं। सास बहू का फ्रेम तोड़कर इस चैलेंजिंग रोल के साथ पर्दे पर आने वाली रुबीना का पहला सीरियल छोटी बहू था। इस सीरियल के बाद रुबीना राधिका के नाम से पहचानी जाने लगीं। रुबीना का यह शो इतना हिट रहा कि इसका दूसरा सीजन भी लाया गया था। इंडस्ट्री में बेहतरीन काम के लिए रुबीना को दादा साहब फलके अवॉर्ड भी मिल चुका है। अपने इस चैलेंजिंग रोल के बारे में रुबीना बताती हैं कि उन्होंने असल जिंदगी ने ऐसे कई लोगों के बारे में सुना जिन्होंने अपनी असल पहचान के साथ समाज में सम्मान हासिल किया, चुनाव जीते, समाज में सुधार की दिशा में काम किए। ऐसे में मुझे यह रोल काफी स्ट्रॉन्ग लगा इसलिए मैं इसके लिए तैयार हो गई।

और नया पुराने