आधार इनेबल्ड होगा आपका स्मार्टफोन, चुटकियों में हो जाएंगे ये बड़े-बड़े काम

11 Aug. 09:31

नई दिल्ली । जल्द ही आपको अपनी पहचान दिखाने के लिए वोटर आईडी या पैन कार्ड नहीं दिखाना पड़ेगा। आप का स्मार्टफोन ही पहचान पत्र का काम करेगा। सरकार कैशलेस भुगतान को बढ़ावा और तकनीक का फायदा उठाने के लिए स्मार्टफोन को आधार इनेबल्ड करने की तैयारी कर रही है। ऐसा होने पर बैंक या बिजनेसमैन अपने ग्राहकों की पहचान स्मार्टफोन के जरिए कर लेंगे। इससे स्मार्टफोन के जरिए फंड ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा, कैशलेश भुगतान में भी आसानी होगा।

स्मार्टफोन कैसे होगा आधार इनेबल्ड

कई स्मार्टफोन्स में बेहतर सिक्योरिटी के लिए आईरिस और फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हो रहा है। आधार से स्मार्टफोन को इनेबल्ड करने में ऑपरेटिंग सिस्टम में मामूली बदलाव करना होगा। स्मार्टफोन में यह ​फीचर शुरू करने के बाद उपभोक्ता खुद से अपना सेल्फ ऑथेंटिफिकेशन आईरिस और स्मार्टफोन के जरिए कर लेगा।

ऐसे आसान हो जाएगा फंड ट्रांसफर करना

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) का ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप जरिए एक दिन में 50 रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक का फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। यूपीआई को मोबाइल बैंकिंग में क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है। यूपीआई के जरिए वॉलेट, अकाउंट, शॉपिंग आदि में रियल टाइम पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। स्मार्टफोन्स के आधार इनेबल्ड होने से यूपीआई का प्रोसेस और आसान हो जाएगा। उपभोक्ता को एमपिन की जरूरत फंड ट्रांसफर में नहीं होगी। ए​क सिंगल क्लिक में यूपीआई काम करने लगेगा।

फैक्ट्स

- भारत में करीब 104 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड हैं।

- करीब 40 करोड़ लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं।

- 2016 में मोबाइल बैंकिंग के कारोबार में 212 फीसदी का उछाल आया है।

- प्रणाली में नकदी का प्रभाव जीडीपी के लगभग 18 फीसदी के बराबर है।

और नया पुराने