लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। हर पार्टी जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।कांग्रेस, सपा और बसपा के सीएम कैंडिडेट को तो साफ हो गया है कि कौन होंगे। बस बीजेपी ने ही अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि बीजेपी अपना यूपी में सीएम कैंडिडेट का ऐलान करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी सीएम चेहरे के लिए केंदीय मंत्री स्मृति ईरानी के नाम का ऐलान करने वाले हैं।
यूपी में सीएम कैंडिडेट के लिए नाम फाइनल
हालांकि अभी तक इसपर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही स्मृति के नाम का ऐलान हो सकता है। आपको बता दें कि बीते दिनों स्मृति ईरानी को एचआरडी मिनिस्टर के पद से मुक्त कर उन्हें टेक्सटाइल मिनिस्टर बना दिया गया था। तब बताया जा रहा था कि पीएम मोदी उनके काम से नाखुश हैं। लेकिन ऐसा करने के पीछे अब वजह कुछ और ही सामने आ रही है।
स्मृति ईरानी अभी टेक्सटाइल मिनिस्ट्री संभाल रही हैं
दरअसल बीजेपी यूपी में स्मृति को सीएम पद का उम्मीदवार बनाना चाहती थी। इसके कारण ही उनका बोझ थोड़ा कम किया गया था। स्मृति ईरानी अभी टेक्सटाइल मिनिस्ट्री संभाल रही हैं। खबर है कि जल्द ही उन्हें इस जिम्मेदारी से भी मुक्त कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि रायबरेली और अमेठी में होने वाली पीएम मोदी की रैली की जिम्मेदारी को भी स्मृति ईरानी को सौंपा गया है। हालांकि इन रैलियों की तारीख को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।