क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी बायोपिक 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' का ट्रेलर 10 अगस्त को जालंधर और 11 अगस्त को दिल्ली-मुंबई में खुद लॉन्च करेंगे। इस दौरान फिल्म में धोनी का किरदार निभा रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी मौजूद रहेंगे। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैरा आडवाणी, दिशा पाटनी और अनुपम खेर भी नज़र आएंगे।