यहां मिल रही है बीयर पीने की नौकरी, जल्दी करें अप्लाई
04 Aug. 16:26
दुनियाभर में लोग कई तरह की नौकरियां करते हैं। कोई सरकारी जॉब करता है, तो कई प्राइवेट। लेकिन कुछ नौकरियां ऐसी होती हैं जिसके बारे में भी शायद आपने नहीं सुना होगा। इसी तरह की एक जॉब नेशनल म्यूजियम ऑफ अमेरिकन हिस्ट्री ने ऑफर की है। यहां पर बीयर चखने वाले एक विशेषज्ञ की तलाश है। यानि इस नौकरी में आपको दिल खोलकर बीयर पीने को मिलेगा।
बीयर पीने के शौकीन हैं तो जल्द भेजिए अपना बायोडाटा
अगर आप भी इस नौकरी में रुचि रखते हैं तो फिर नेशनल म्यूजियम को अपना बायोडाटा भेज दीजिए। तीन साल की यह नौकरी संग्रहालय के फूड हिस्ट्री प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अमेरिका में निर्मित भोजन का दस्तावेजीकरण और अध्ययन करना है।
संग्रहालय ऐसे उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है, जो बीयर उद्योग से परिचित हों और उनके पास अनुसंधान क्षमता हो। संग्रहालय परियोजना प्रबंधक सुसान इवेंस के अनुसार, हजारों उत्सुक आवेदकों ने अपना बॉयोडेटा भेजा है और इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है।