राशिफल: किसके लिए शुभ रहेगा Sunday, आज किसकी बदलेगी किस्मत


जयपुर। रविवार (21 अगस्त 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा ...

मेष

आकस्मिक काम की अधिकता से कार्य योजना प्रभावित होगी। नए व्यावसायिक सौदे लाभकारी सिद्ध होंगे। समाज में नाम व पद मिल सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ

जीवनसाथी का साथ मिलने से सभी कार्य पूर्ण होंगे। समय सबका बुरा आता है, कोई बिखर जाता है तो कोई निखर जाता है। हिम्मत से काम लें और पूरे जी-जान से मेहनत करें, सफल होंगे। धन लाभ होगा।

मिथुन

अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कर्क

राजनीतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे। और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव। सुख-सुविधा पर खर्च होगा।

सिंह

काम को समय पर करें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, जो जल्द पूरा होगा।

कन्या

किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूंढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्ययोजना बनाएं, फिर उसे लागू करें। सफल होंगे।

तुला

परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।

वृश्चिक

कारोबार विस्तार की रूपरेखा बन सकती हे। मांगलिक खर्च संभव हैं। निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा समझ से काम लें।

धनु

व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर वायदा में निवेश से बचे। आप का कोई अपना धोखा दे सकता है।

मकर

पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढेगी। घर में साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। समय अनुकूल है।

कुम्भ

मनचाही सफलता मिलने से खुश होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

मीन

कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आपकी निंदा करते थे, आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फ़ालतू मे ज्यदा निरर्थक सोचते हैं। संयमित रहें।

और नया पुराने