नई दिल्ली: रिलायंस जियो द्वारा मोबाइल फोन इंटरनेट यूजर को फ्री डेटा देने के बाद डेटा ऊपलब्ध कराने वाली कंपनियों फ्री डेटा देने होड़ लग गई है। जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने अपने 4G यूजर को 1 GB डेटा प्लान की कीमत पर 10 GB देने की घोषणा की है। यानी वोडाफोन 9GB डेटा फ्री देगा।
वोडाफोन के न्यू 4G स्मार्टफोन पर 3 महीने तक के लिए 9 GB फ्री डेटा पायें। इस ऑफर के लिए आपको वोडाफोन मोबाइल नंबर से इंटर करना होगा और तब 4 डिजिट का वन टाइम पासवर्ड (OTP) SMS से मिलेगा। दिये गए लिंक पर क्लिक कर आप OTP नंबर प्राप्त कर सकते हैं।