एक-दूसरे के इश्क़ में पागल हुईं 2 लड़कियां, बाप की ही कर दी शिकायत
मथुरा। मथुरा जिले 2 लड़कियों के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों किसी लड़के से नहीं बल्कि एक दूजे से ही प्यार करती हैं।
दोनों ने शादी करने का मन बनाया है, लेकिन इस अनोखे प्यार की कहानी में एक लड़की का पिता विलेन बन गया। लड़की ने अपने पापा के खिलाफ ही मामला दर्ज करा दिया।
दोनों का घर अगल-बगल है। साथ रहते-रहते दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगीं। शुरू में तो घर वाले कुछ समझ ही नहीं पाए, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें भी कुछ शक हुआ।
इसके बाद फैमिली ने दोनों के मिलने पर रोक लगा दी। रोक-टोक के बाद बावजूद दोनों नहीं मानी, छुप छुपकर मिलने लगीं। उनके बीच प्यार और बढ़ गया।
एक-दूसरे से दूर होने के बाद परेशान एक युवती ने जिद करके अपनी फैमिली को इस रिश्ते के लिए राजी करवा लिया लेकिन दूसरी युवती के पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए।
ज्यादा जिद करने पर उन्होंने युवती की पिटाई लगा दी ओर घर में बंद कर दिया। प्यार पर पाबंदी से गुस्साईं लड़कियां राया थाने पहुंची। उसने ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान दोनों रोती रहीं। दोनों का कहना है कि वह शादी करके एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं। वो अपने प्यार के बिना नहीं रह सकतीं।
-सांकेतिक तस्वीर।
संदर्भ पढ़ें
30Dislike
AD