By acitylive.com न्यूज़ ब्यूरो
नई दिल्ली: यौन शोषण के केस में जेल में बंद
आसाराम बापू ने सलमान खान पर निशाना
साधा है. आसाराम ने कहा कि सलमान 20
मिनिट भी जेल में नहीं रहे और पिछले 20
महीनों से जेल में बंद हूं.
आसाराम ने कहा कि पता नहीं सलमान ने
क्या जादू किया कि उनको ज़मानत मिल
गई है और मुझे ज़मानत नहीं मिल रही है.
जोधपुर के मणाई आश्रम की जहाँ आसाराम
ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म जैसा
घिनौना अपराध किया.
आपको बता दें कि 31 अगस्त की मध्य
रात्रि को छिंदवाड़ा आश्रम से जोधपुर
पुलिस ने आसाराम को गिरफ्तार किया
और जोधपुर लेकर पहुंचे जब से ही आसाराम
जोधपुर जेल में बंद हैं.
जिसके बाद से इस केस में दिन प्रतिदिन
सुनवाई चल रही है. आसाराम को रोजाना
जोधपुर कोर्ट लाया जाता हैं जिसके चलते
आसाराम के समर्थको का जमावड़ा भी
जेल कोर्ट परिसर तक रहता हैं.
आपको बता दें कि इस दौरान आसाराम के
गुरखो ने कई बार हंगामे किये. मीडिया पर
हमला , गवाहों पर हमला और कभी तो
पुलिस पर हमला करने से भी चूकते हैं.
केवल
इतना ही नहीं आसाराम मामले में कई बार
जमानत लगाई गई लेकिन आज के दिन तक
उन्हें कोई जमानत नहीं मिली.