30 जिले में सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा, 18 में सामान्य और 3 जिले में कम वर्षा दर्ज
भोपाल : शनिवार, अगस्त 20, 2016, 18:00 IST
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 01 जून से 20 अगस्त तक हुई वर्षा के आधार पर 30 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा, 18 जिले में सामान्य तथा 3 जिले में कम वर्षा दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले- जिन जिलों में 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा हुई है उनमें जबलपुर, कटनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, झाबुआ, अलीराजपुर, खण्डवा, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद और बैतूल है।
सामान्य वर्षा वाले जिलों में छिन्दवाड़ा, सिवनी, डिण्डोरी, टीकमगढ़, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, इंदौर, धार, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, मुरैना, श्योपुरकला, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया और हरदा शामिल हैं।
कम वर्षा वाले जिले बड़वानी, आगर-मालवा और बालाघाट हैं।
प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर (मीटर में)
क्र.
जलाशय
20 अगस्त की स्थिति
फुल टेंक लेवल
1.
बरगी - जबलपुर
420.85
422.76
2.
तवा - होशंगाबाद
354.48
355.39
3.
बारना - रायसेन
348.41
348.55
4.
इंदिरा सागर - खण्डवा
260.40
262.13
5.
ओंकारेश्वर - खरगोन
190.98
196.60
6.
बाणसागर - शहडोल
340.70
341.64
7.
संजय सरोवर - सिवनी
517.40
519.38
8.
राजीव सागर - बालाघाट
339.20
344.40
9.
गाँधी सागर - मंदसौर
396.47
399.89
10.
मनीखेड़ा - शिवपुरी
345.80
346.25
11.
गोपीकृष्ण - गुना
433.78
434.00
12.
माही - झाबुआ
451.05
451.50
13.
हलाली सम्राट अशोक सागर - विदिशा
459.61
459.61
14.
कोलार -सीहोर
461.73
462.20
15.
केरवा-भोपाल
509.96
509.93
16.
राजघाट-ललितपुर
370.15
371.00
नदियों का जल-स्तर
नदी
गेज स्टेशन-तहसील/जिला
खतरे का निशान (मीटर में)
20 अगस्त की स्थिति
नर्मदा
बरमान घाट - करेली/नरसिंहपुर
323
313.860
नर्मदा
सेठानी घाट - होशंगाबाद
293.83
286.900
नर्मदा
मोरटक्का - सनावद/खरगोन
163.98
157.820
टमस
पटेहरा - सिरमौर/रीवा
137.43
110.95
केन
पंडवन - गुनौर/पन्ना
296.75
296.90
टोंस
मैहर - सतना
323.90
322.75
चम्बल
नागदा -उज्जैन
460.90
451.40
चम्बल
बरखेड़ा - आलोट/रतलाम
417.80
410.16
पार्वती
मकसूदनगढ़ - गुना
409.96
407.70
बेतवा
नीमखेड़ा - रायसेन
431.50
419.60
बरगी जलाशय के 9, बाणसागर के 16, गोपीकृष्ण का एक और राजघाट के 4 गेट खोले गये हैं