25 Aug. 13:08
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्मो से ज़्यादा अपनी शादी की खबरों को लेकर ज़्यादा सुर्खियों में खुश रहते है। सलमान का सामना जब भी मीडिया से होता है तो शादी का सवाल हर बार उनसे पूछा जाता है। सलमान भी इस सवाल का जवाब देते-देते थक चुके हैं। ठीक ऐसा ही हाल एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का भी है। ये सवाल उनका भी पीछा नहीं छोड़ रहा है।
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुष्मिता से उनके नहीं बल्कि सलमान के सिंगल स्टेटस के बारे में पूछा गया। सुष्मिता ने कहा, 'आप दो ऐसे लोगों से सवाल कर रहे हैं, जो अपने सिंगल स्टेटस से खुश हैं। वो इसलिए सिंगल नहीं हैं क्योंकि उन्हें कोई मिला नहीं बल्कि इसलिए, क्योंकि वो सिंगल रहना चाहते हैं।
वैसे आजकल सलमान को रोमानिया एक्ट्रेस लूलिया वंतूर के साथ रिलेशन सुर्खियों में है। लेकिन फिर भी हम सुष्मिता के इस जवाब से सहमत हैं।