06 Aug. 13:37
चूहे घर का समान जैसे जरूरी कागज़, कपड़े अौर खाने पीने की चीजों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे घर के सदस्ये परेशान रहते हैं अगर अापके घर में भी चूहों ने कोहराम मचा रखा है तो कुछ घरेलू तरीके अपना कर इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको आसान तरीकों से चूहो पर कंट्रोल करने के टिप्स बता रहे हैं-
1.तेज़ पत्ता
वैसे तो तेज पत्ते को चावल यां सब्जी में डाला जाता है लेकिन चूहे भगाने के लिए भी यह कारगर साबित होता है।
2. पुदीना
पुदीने की पत्तियों को तेल से भिगो कर वहां रखे जहां पर चूहे ज्यादा नज़र आते हैं इससे चूहे घर छोड़ कर भाग जाएंगे।
3. फिनाइल की गोलियां
फिनाइल का प्रयोग चूहों से कपड़ों के होने वाले नुसकान से बचाने के काफी फायदेमंद है।
4. लाल मिर्च
लाल मिर्च का उपयोग खाने में स्वाद लाने के लिए किया जाता है पर इसका इस्तेमाल चूहों को घर से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए भी किया जा सकता है।
5. प्याज
प्याज की बदबू चूहों को पंसद नही होती। इसका इस्तेमाल करके हम चूहों को घर से बाहर भगा सकते हैं।