2016-08-15 23:50 PM
एक जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक पेट्रोल और डीजल के दामों में चौथी बार कटौती की गई है. 15 अगस्त को पेट्रोल के दामों में एक रुपये और डीजल पर दो रुपये की कटौती की गई है. इनकी संशोधित कीमतें सोमवार मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी.
इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 60.09 रुपए प्रति लीटर और डीजल 50.27 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी. कंपनियों की ओर से पिछले 45 दिनों में कीमतों में चौथी बार कटौती की गई है.
इससे पहले 16 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 2 रुपये 25 पैसे कम की गई थी, जबकि 1 जुलाई को की गई कटौती में 89 पैसे घटाए गए थे.