66 रुपए में रचाई थी शादी, वेलेंटाइन पर खर्च किए 23 लाख!
66 रुपए में रचाई थी शादी, वेलेंटाइन पर खर्च किए 23 लाख!
Khaskhabar
नैरोबी। एक कपल ने आर्थिक तंगी के कारण मात्र एक डॉलर में अपनी शादी की थी। आपको यह जानकर ताजुब होगा कि गरीबी के कारण इस कपल ने अपनी शादी कई बार टालनी भी पडी थी। दुनिया भर में इस शादी के खूब चर्चे हुए थे। यह घटना कीनिया के नैरोबी की है। वेलेंटाइन डे पर यह जोडा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस कपल के शुभचिंतकों ने चंदा जुटाकर ऐसा वेलेंटाइंस डे मनवाया कि एक डॉलर की शादी की चर्चा गायब हो गई।
आपको को बता दें कि पिछले महीने इस जोडे की शादी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। विल्सन और एन मुटुरा ने साधारण जींस और टी-शर्ट में ही शादी रचाई थी। इन्हें एक दूसरे को देने के लिए स्टील की 2 अंगूठियां थीं। तब इनकी शादी में एक डॉलर की रकम ख़र्च हुई थी।
लेकिन इस वेलेंटाइन डे पर इनकी दूसरी वेडिंग पार्टी में 35 हज़ार डॉलर (कऱीब 23 लाख रुपए) ख़र्च हुए। कीनियाई मीडिया ने खर्च का यह अनुमान लगाया है। कीनिया की राजधानी नैरोबी में यह शानदार पार्टी हुई।
मीडिया में चल रही खबरें के अनुसार इस जोडे की औपचारिक शादी पहले ही हो चुकी थी। लेकिन इस वेलेंटाइन डे के मौके पर इन्होंने नई अंगूठी एक-दूसरे को पहनाई। कीनिया के लोग ऑनलाइन सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर वेडिंग पार्टी में इतना पैसा क्यों खर्च किया गया। इनका कहना था कि वेडिंग पार्टी में पैसे उड़ाने से ज़्यादा अच्छा था कि उन्हें आर्थिक मदद की जाती।
हालांकि इस पार्टी के आयोजक सिल्क इवेंट्स प्लानार लिमिटेड के अल्टोनेन जुंबा ने कहा कि इस जोड़े को पहले ही मदद पहुंचाई जा चुकी है और यह उनके रोमांस के लिए था। उन्होंने कहा, हम पहले ही आर्थिक मदद कर चुके हैं. अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग स्तरों पर मदद की है।
संदर्भ पढ़ें