नई दिल्ली। बौद्ध धर्म के एक कथन के मुताबिक, इंसान मरने के बाद जानवर के रुप में फिर से पुनर्जन्म लेकर इस दुनिया में पैदा होते है। पर सच में क्या कोई इंसान मौत के बाद इस रुप में देखा जा सकता है। लेकिन थाइलैंड के इस युवक की माने तो उसके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। जिसकी वजह से वो इन दिनों चर्चा में है। थाइलैंड के रहने वाले एक युवक ने सबको हैरानी में डालकर एक 10 फीट लम्बे कोबरा सांप से शादी रचाई है।
इस युवक का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड 5 साल पहले एक हादसे में मर गई थी जो बाद में दोबारा कोबरा सांप के रुप में जन्म लेकर इस धरती पर आई है। अब दोनों शादी करने के बाद पति-पत्नी की तरह साथ में रहते हैं। वॉरान सारासलीन जो कि थाईलैंड के कंचनाबुरी के रहने वाले हैं। पिछलेे दिनों उन्होंने इस करामाती युवक की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें युवक अपनी कथित 'गर्लफ्रेंड' (कोबरा सांप) के मस्ती भरे पलों को भुना रहा है।
वॉरान सारासलीन ने शेयर की गई तस्वीरों पर लिखा है कि सच्चा प्यार आखिर कभी नहीं मरता है। इस युवक की बात करें तो वो बौद्ध धर्म को मानने वाला है। जो इस कोबरा के साथ बराबर देखा जाता है। एक साथ पिकनीक मनाते हुए, गेम्स खेलते हुए या फिर लड़के को जिम जाना होता है तो सांप भी उसके साथ रहता है। आपको बता दें इस थाइलैंड निवासी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई। जो इस कोबरा के साथ अक्सर रोमांस करते हुए देखा जाता है।
संदर्भ पढ़ें
2047Dislike