+7
मुंबई।करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने गुरुवार को दिल्ली में प्रिया सचदेव से शादी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। इसके बाद न्यूयॉर्क में शादी की सेरेमनी और रिसेप्शन होगा। बता दें कि संजय और प्रिया की पहली मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी और दोनों करीब 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। संजय कपूर की यह तीसरी शादी है। होटल मालिक की एक्स वाइफ हैं प्रिया सचदेव...
बता दें कि प्रिया सचदेव होटल मालिक विक्रम चटवाल की एक्स वाइफ हैं। संजय कपूर और प्रिया सचदेव दोनों पहले से ही तलाकशुदा हैं। दोनों को अक्सर कई बार साथ में देखा जा चुका है।
13 साल साथ रहने के बाद करिश्मा से अलग हुए संजय कपूर...
करिश्मा कपूर के पहले संजय कपूर ने डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। नंदिता से तलाक के 10 दिन बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी की घोषणा की थी। दोनों ने 29 सितंबर,2003 को शादी कर ली। हालांकि उनकी शादी भी ज्यादा वक़्त तक नहीं चली। 13 सालों तक साथ रहने के बाद संजय और करिश्मा कपूर साल,2016 में मुंबई की फैमिली कोर्ट से तलाक ले चुके हैं।