MP:मंदसौर के बाद अब सतना में 4 साल की मासूम का रेप, आरोपी गिरफ्तार

सतना। मध्य प्रदेश के मंदसौर के बाद अब सतना में एक बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है।
जिले के उचेहरा थाने में रविवार रात के समय 4 साल की एक बच्ची से रेप किया गया।
 बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सतना से जबलपुर रैफर किया गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, घटना उचेहरा थाने के पन्ना गांव की है।

बच्ची रात को घर के बाहर अपने पिता के पास सो रही थी। गांव का ही एक युवक उसे उठा ले गया और करीब आधा किलोमीटर दूर ले जाकर उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद बच्ची को मरा हुआ समझकर उसे छोड़कर भाग आया।

बताया जा रहा है कि रात लगभग साढ़े 11 बजे पिता शौच के लिए बाहर गया और जब वो आधे घंटे बाद लौट कर आया तो उसकी बड़ी बेटी बिस्तर पर नहीं थी। घर में तमाम तलाश के बाद भी जब बालिका का पता नहीं चला तो पिता ने अपने चचेरे बड़े भाई और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटी की तलाश में ग्रामीणों ने परसमनिया गांव के चप्पे-चप्पे पर उसकी तलाश की। सोमवार की सुबह तकरीबन 3 बजे आदिवासी बालिका लहूलुहान हालत में गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल की झाड़ियों में मिली। इसके बाद उन्हें गांव के ही एक युवक पर शक हुआ। उन्होंने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंपा। महेंद्र नाम का यह युवक 23 साल का बताया गया है। बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी 23 साल के महेन्द्र सिंह गौड़ को गिरफ्तार किया है। रेप की शिकार हुई बच्ची आदिवासी समुदाय की है। बच्ची के मां-बाप मजदूरी करते हैं। बलात्कार का आरोपी भी उन्हीं के समाज का है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को ही मंदसौर में एक 8 साल की बच्ची को मिठाई देने के बहाने स्कूल से अगवा कर उसके साथ पहले बलात्कार किया गया और बाद में उसकी हत्या की कोशिश की गई। इस कृत्य को लेकर पूरे देश में रोष का माहौल है।

أحدث أقدم